इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 13 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2008 में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने 30 मिनट के अंदर दिल्ली के अलग-अलग बाजारों में पांच विस्फोट किए थे। जिसमें 19 लोगों की जान चली गई और 90 से अधिक घायल हो गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1500 : पुर्तगाली खोजकर्ता पेड्रो अल्वारेज कैब्राल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय फैक्टरी की स्थापना की।
2-
1845 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैनरी कॉटन का जन्म हुआ था।
3-
1922 : लीबिया के अल अजिजिया में 58 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया था।
4-
1923 : स्पेन में सैन्य तख्ता पलट के बाद मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाही सरकार की स्थापना की थी।
5-
1929 : क्रांतिकारी जतीन्द्र नाथ दास की उनकी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में मृत्यु हो गई थी।
6-
1946 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का जन्म हुआ था।
7-
1947 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया था।
8-
1948 : उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया था।
9-
1973 : भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म हुआ था।
10-
1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार और शायर अंजान का निधन हुआ था।
11-
2000 : भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फिडे शतरंज विश्वकप का खिताब जीता था।
12-
2001 : अमेरिका ने पाकिस्तान पर ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए दबाव बनाया था।
13-
2002 : इजराइल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया था।
14-
2006 : भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के त्रिगुटीय संगठन इब्सा का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू हुआ था।
15-
2007 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया था।
16-
2008 : आतंकियों ने दिल्ली में 30 मिनट में तीन स्थानों पर पांच बम विस्फोट किए थे। जिसमें 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल हो गए थे।
17-
2009 : इसरो और नासा का चंद्रमा पर बर्फ खोजने का अभियान असफल हो गया था।
18-
2012 : भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन हुआ था।
19-
2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था।
20-
2020 : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal