इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 13 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र आज के दिन 1952 से आहूत किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1643 : चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म हो गई थी।
2-
1648 : दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ था।
3-
1830 : इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना हुई थी और जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने थे।
4-
1846 : अमेरिका और मैक्सिको के बीच पिछले एक साल से टैक्सास को लेकर चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस ने अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।
5-
1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ था।
6-
1952 : स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत किया गया था।
7-
1956 : आर्ट आॅफ लिविंग फाउंडेशन की स्थापना करने वाले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का जन्म हुआ था।
8-
1960 : मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विटजरलैंड का एक खोजी दल धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा था।
9-
1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बनाए गए थे।
10-
1978 : देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ था।
11-
1981 : पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में गोली मार दी थी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे।
12-
1989 : चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान अन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की थी।
13-
1995 : ब्रिटेन की दो बच्चों की महिला ने शेरपाओं की मदद और आक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह करने के कारनामे को अंजाम दिया था।
14-
1998 : भारत ने पोखरण में 2 परमाणु परीक्षण किया था। इससे 2 दिन पहले 11 मई को भी भारत ने 3 परमाणु परीक्षण किए थे। इसके बाद अमेरिका और अन्य देशों ने भारत पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे।
15-
वर्ष 2000 में : मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
16-
2001 : भारत के उत्कृष्ट लेखकों में शुमार आरके नारायण का निधन हुआ था। 1964 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से नवाजा था।
17-
2004 : भारत के आम चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की हार हुई थी।
18-
2009 : यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने पर एक अरब यूरो से अधिक का जुर्माना लगाया था।
19-
2010 : भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
20-
2016 : भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन हुआ था।
21-
2017 : दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित हुए थे।
Arun kumar baranwal