इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 13 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1997 में दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे बहुत से लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1290 : खिलजी प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा था। इसी के साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हो गया था। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया था।
2-
1325 : विश्व अन्वेषक और लेखक इब्न बतूता ने सउदी अरब के मक्का के लिए अपनी पहली यात्रा शुरू की थी।
3-
1625 : ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया था।
4-
1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की गई थी।
5-
1757 : नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया था।
6-
1879 : क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म हुआ था।
7-
1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया था।
8-
1909 : प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता, लेखक, इतिहासकार और सामाजिक टीकाकार ई. एम. एस. नंबूदरीपाद का जन्म केरल के पालाघाट में हुआ था।
9-
1923 : हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म हुआ था।
10-
1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई थी। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया था। ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए उसकी जान ली थी।
11-
1943 : भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे थे।
12-
1956 : ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा था।
13-
1970 : न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी क्रिस केयर्न्स का जन्म हुआ था।
14-
1993 : किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
15-
1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की जान चली गई थी।
16-
2002 : अमेरिका ने एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया था।
17-
2005 : पॉपस्टार माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किया गया था।
18-
2006 : नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया था।
19-
2012 : पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन हुआ था।
20-
2016 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal