इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 13 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2011 में मुंबई के झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 26 लोगों की जान चली गई और 130 से अधिक लोग घायल हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1645 : अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने थे।
2-
1772 : कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरू की थी।
3-
1803 : राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
4-
1882 : रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की जान चली गई थी।
5-
1913 : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति तुलसी प्रसाद खेतान का जन्म हुआ था।
6-
1923 : कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजेलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘हॉलीवुड’ लिखा गया था।
7-
1929 : जतिन्द्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरूआत की थी।
8-
1931 : हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म हुआ था।
9-
1941 : हिन्दी और अंग्रेजी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म हुआ था।
10-
1945 : आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म हुआ था।
11-
1945 : मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परीक्षण के लिए लाया गया था।
12-
1974 : हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
13-
1977 : देश की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया था। इन्हें तीन साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू किया गया था।
14-
1995 : प्रसिद्ध उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन हुआ था।
15-
1998 : भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में जीवन का प्रथम एटीपी खिताब जीता था।
16-
2000 : फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधकों को रिहा किया गया था।
17-
2001 : चीन को 2008 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गयी थी।
18-
2004 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मजबूत संबंधों की इच्छा जताई थी।
19-
2006 : परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान का मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले किया गया था।
20-
2011 : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।
Arun kumar baranwal