इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 12 दिसंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1911 में कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था। दरअसल, ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने ने ही दिल्ली दरबार में इसका ऐलान किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 12 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1787 : पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना था।
2-
1872 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म हुआ था।
3-
1882 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के बांग्ला उपन्यास ‘आनंद मठ’ का प्रकाशन हुआ था।
4-
1911 : कलकत्ता की बजाय दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया था।
5-
1915 : चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुन: बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया था।
6-
1950 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ था। उनका वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
7-
1958 : विल्सन जोन्स अमेच्यर बिलियर्ड्स के विश्व चैंपियन बने थे।
8-
1964 : ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बना था।
9-
1964 : राष्ट्रकवि के रूप में प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन हुआ था।
10-
1981 : भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह का जन्म हुआ था।
10-
1988 : दक्षिण लंदन में सुबह के व्यस्त समय में तीन रेलगाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। इस हादसे में 35 लोगों की जान चली गई और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
12-
2005 : प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक तथा ख्याति प्राप्त धारावाहिक रामायण के निर्माता रामानन्द सागर का निधन हुआ था।
13-
2009 : डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ह्यूस्टन अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बन गया, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना था।
14-
2012 : उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन हुआ था।
15-
2015 : पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता हुआ था। जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए थे।
16-
2018 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
17-
2018 : शक्तिकांत दास ने भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला था।
18-
2019 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को मंजूरी दी थी।
19-
2019 : लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को मिले आरक्षण की अवधि दस साल बढ़ाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी मिली थी।
20-
2019 : रूस के विमानवाहक पोत में आर्कटिक शिपयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लग गई थी।
21-
2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था।
Arun kumar baranwal