इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 12 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1966 में भारत के महान तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया था। डारडेनेल्स को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने थे। देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1217 : फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
2-
1398 : तैमूर घोड़ों की 92 टुकड़ियों के साथ सिंधु नदी के किनारे पहुंचा और अटक में नदी को पार किया था।
3-
1786 : लार्ड कार्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला था।
4-
1912 : भारत के जाने-माने नेता और पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म हुआ था।
5-
1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान आने से 6 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
6-
1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया था।
7-
1953 : अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने जैकलीन बुविये से शादी की थी।
8-
1959 : तत्कालीन सोवियत संघ के रॉकेट ‘लूना 2’ ने चांद पर पहुंचकर इतिहास रचा था।
9-
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया था।
10-
1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया था।
11-
1983 : भारतीय अभिनेता, गायक तथा लेखक रंजन का निधन हुआ था।
12-
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व-पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
13-
1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया था।
14-
1997 : 43.5 करोड़ मील लंबी यात्रा के बाद ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुंचा था।
15-
2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया था।
16-
2002 : नेपाल में माओवादियों ने सरकार के सामने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा था।
17-
2004 : उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया था।
18-
2006 : अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की घोषणा की थी।
19-
2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ था।
20-
2007 : रूस ने नॉन न्यूक्लियर वैक्यूम बम का परीक्षण किया था।
21-
2012 : एप्पल कंपनी ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया था।
Arun kumar baranwal