इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 12 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2008 में चीन के सिचुआन में तेज भूकंप आया था। जिसमें 87 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई और करीब चार लाख लोग घायल हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1459 : राव जोधा ने जोधपुर शहर की स्थापना की थी।
2-
1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे।
3-
1820 : आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म इटली में हुआ था। उनके जन्मदिन को ‘इंटरनेशनल नर्सेज डे’ के रूप में मनाया जाता है।
4-
1847 : विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया था।
5-
1895 : प्रसिद्ध दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के कुशल एवं परिपक्व लेखक जे. कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ था।
6-
1915 : क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा था।
7-
1926 : पश्चिम बंगाल के 21वें राज्यपाल वीरेन जे. शाह का जन्म हुआ था।
8-
1941 : दुनिया के पहले पूरी तरह से स्वचालित डिजिटल कंप्यूटर जेड-3 को बर्लिन में पहली बार वैज्ञानिकों के सामने लॉन्च किया गया था। जेड-3 को जर्मन सिविल इंजीनियर कोनार्ड जुसे द्वारा डिजाइन किया गया था।
9-
1945 : भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन का जन्म हुआ था।
10-
1954 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का जन्म हुआ था।
11-
1965 : इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरू करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया था।
12-
1989 : भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिखा पांडे का जन्म हुआ था।
13-
1993 : हिन्दी के जाने-माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था।
14-
2002 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे थे।
15-
2003 : सऊदी अरब के शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।
16-
2007 : पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 100 से अधिक घायल हुए थे।
17-
2008 : चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
18-
2008 : जजों की बहाली के मामले पर सहमति नही बनने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया था।
19-
2010 : लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से से 104 लोगों में से 103 लोगों की जान चली गई थी।
20-
2015 : नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की जान चली गई और 3500 से अधिक घायल हुए थे।
21-
2017 : अहमदाबाद में पहले एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम को लॉन्च किया गया था।
22-
2019 : मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को को हराकर आईपीएल का खिताब जीता था।
Arun kumar baranwal