इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 12 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1975 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 12 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1665 : न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया था।
2-
1849 : गैस मास्क के लिए लुई हैस्लेटो को पेटेंट मिला था।
3-
1897 : असम में भूकंप से करीब 1500 लोगों की जान चली गई थी।
4-
1924 : अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का जन्म हुआ था।
5-
1929 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के जुल्म का शिकार बनी यहूदी लड़की एनी फ्रेंक का जन्म हुआ था।
6-
1932 : भारत की मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म हुआ था।
7-
1957 : भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ नरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म हुआ था।
8-
1957 : पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ था।
9-
1962 : अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले कारागार एलकटराज से तीन कैदी भाग निकले थे। इस जेल को सुरक्षा के हिसाब से अकाट्य माना जाता था और यहां सबसे गंभीर अपराधों वाले कैदियों को रखा जाता था।
10-
1964 : अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा हुई थी।
11-
1972 : महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।
12-
1975 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था।
13-
1990 : रूस ने खुद को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया था। 1992 से हर साल 12 जून को रूस दिवस मनाया जाता है।
14-
1994 : बोइंग-777 ने अपनी पहली उड़ान भरी थी। उस समय इस विमान में दुनिया का सबसे बड़ा ट्विन जेट इंजन लगाया गया था।
15-
1998 : भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया गया था।
16-
1999 : पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
17-
2001 : देश की सीमा के मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश के बीच वार्ता शुरू हुई थी।
18-
2002 : बालश्रम निषेध दिवस की शुरूआत हुई थी। इस दिवस का मकसद लोगों में बालश्रम को लेकर जागरुकता फैलाना था।
19-
2007 : आॅस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली थी।
20-
2013 : भारत में 163 साल से चली आ रही टेलीग्राम सेवा को बंद करने की घोषणा की गई थी। 15 जुलाई 2013 के दिन देश में आखिरी टेलीग्राम भेजा गया था।
21-
2017 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal