इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 12 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1949 में नाथुराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाये गये प्रतिबंध को सशर्त हटा लिया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 12 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1290 : इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया था।
2-
1543 : इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन से विवाह किया था।
3-
1690 : विलियम आफ आरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया था।
4-
1801 : अल्जेसिरस की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया था।
5-
1823 : भारत में निर्मित प्रथम वाष्प इंजन युक्त जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता में जलावतरण किया गया था।
6-
1862 : अमेरिकी सेना ने युद्ध में सैनिकों की वीरता को पुरस्कृत करने के लिए ‘द मेडल आफ आनर’ की शुरूआत की थी।
7-
1895 : हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म हुआ था।
8-
1999 : हिन्दी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन हुआ था।
9-
1912 : ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी थी।
10-
1918 : टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में 500 लोगों की जान चली गई थी।
11-
1935 : बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी थी।
12-
1949 : महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबंध को सशर्त हटाया गया था।
13-
1970 : अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ले ली थी।
14-
1990 : सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया था।
15-
1994 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन गुजारने के बाद गाजा पट्टी वापस लौटे थे।
16-
1997 : नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ था।
17-
1998 : फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को एक अरब से ज्यादा लोगों ने देखा था।
18-
2001 : अगरतला से ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरूआत हुई थी।
19-
2012 : प्रसिद्ध पहलवान और बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का निधन हुआ था।
20-
2013 : हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्राण का निधन हुआ था।
21-
2013 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई ने यूनाइटेड नेशंस को संबोधित किया था।
Arun kumar baranwal