इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 11 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2001 में आतंकवादियों ने यात्री विमानों को मिसाइल की तरह इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड टॉवर और पेंटागन को निशाना बनाया था। देश-दुनिया के इतिहास में 11 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1893 : अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया था।
2-
1895 : महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म हुआ था।
3-
1901 : मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का जन्म हुआ था।
4-
1906 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया था।
5-
1911 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले लाला अमरनाथ का जन्म हुआ था।
6-
1919 : आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का जन्म हुआ था।
7-
1919 : अमेरिका की नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया था।
8-
1922 : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र ‘द सन न्यूज पेक्टोरियल’ की शुरुआत हुई थी।
9-
1939 : इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
10-
1948 : ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ था।
11-
1951 : फ्लोरेंस चैडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे थे।
12-
1962 : मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड ‘दि बीटल्स’ ने अपने पहले एकल हिट एलबम ‘लव मी डू’ के गाने रिकार्ड किए थे।
13-
1968 : एयर फ्रांस का विमान नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की जान चली गई थी।
14-
1973 : भारत के प्रसिद्ध गुरु नीम करोली बाबा का निधन हुआ था।
15-
1987 : हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक कवयित्री महादेवी वर्मा का निधन हुआ था।
16-
2001 : अमेरिका में आतंकवादियों ने विमान अपहरण कर न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड टावर की दो इमारतों, पेंटागन और पेन्सिलवेनिया पर हमला किया था। इसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी।,
17-
2003 : चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की थी।
18-
2005 : गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा की गई थी।
19-
2007 : यरूशलेम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता चला था।
20-
2009 : निठारी कांड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिपा हलदर मामले में बरी किया था।
21-
2019 : अमेरिका ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सरगना नूर वली महसूद पर प्रतिबंध लगाया और उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।
22-
2020 : प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal