इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 11 नवंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म आज के दिन 1888 में हुआ था। इस दिन को देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 11 नवंबरकी तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1809 : केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान किया। जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।
2-
1836 : चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
3-
1888 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म सऊदी अरब में हुआ था।
4-
1888 : प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का जन्म हैदराबाद में हुआ था।
5-
1918 : दुनिया का सबसे भीषण पहला विश्वयुद्ध खत्म हुआ था। करीब चार साल तक चले इस महायुद्ध में 1.7 करोड़ लोगों की जान चली गई थी।
6-
1924 : भारतीय रिजर्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का जन्म हुआ था।
7-
1926 : भारतीय हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ था।
8-
1936 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का जन्म हुआ था।
9-
1936 : हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म हुआ था।
10-
1943 : भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म हुआ था।
11-
1962 : अमेरिका की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री डेमी मूर का जन्म हुआ था।
12-
1966 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान जेमिनी-12 को लांच किया था।
13-
1973 : पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू हुई थी।
14-
1975 : दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली थी।
15-
1975 : शिलॉन्ग समझौता हुआ था, जिसमें नागालैंड की अंडरग्राउंड सरकार ने बिना किसी शर्त के भारत का संविधान स्वीकार किया था।
16-
1982 : इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की जान चली गई थी।
17-
1982 : देश के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का निधन हुआ था।
18-
1994 : कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का निधन हुआ था।
19-
2002 : माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स ने भारत में एड्स के खिलाफ लड़ाई में 100 मिलियन डॉलर मदद देने की घोषणा की थी।
20-
2004 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के साथ शांति प्रक्रिया के तहत कश्मीर में सैनिकों की संख्या घटाने की घोषणा की थी।
21-
2004 : फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का निधन 75 साल की उम्र में हुआ था।
22-
2008 : आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal