इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 11 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन वर्ष 2000 में भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छू लिया था। नई दिल्ली में जन्मी एक बच्ची को देश का एक अरबवां नागरिक करार दिया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 11 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1752 : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि हानि बीमा पालिसी की शुरूआत की गई थी।
2-
1784 : अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि हुई थी।
3-
1833 : अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी आफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की जान चली गई थी।
4-
1912 : प्रसिद्ध कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ था।
5-
1940 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस ने अपनी हिंदी सेवा की शुरूआत की थी।
6-
1950 : हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का जन्म हुआ था।
7-
1951 : देश के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था।
8-
1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया था। उन्होंने डा. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया था।
9-
1965 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
10-
1985 : ब्रिटेन के ब्रैडफर्ड सिटी फुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में कम से कम 52 लोग मारे गए थे।
11-
1995 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
12-
1998 : भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था।
13-
1998 : यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना था।
14-
2000 : जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंच गई थी।
15-
2002 : भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ था।
16-
2007 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।
17-
2008 : न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया था।
18-
2010 : भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
19-
2011 : भारत और पाकिस्तान में लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी थी।
20-
2020 : देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 67 हजार के पार पहुंग गई थी। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 2,206 हो गया था।
Arun kumar baranwal