इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 11 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1964 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छा के अनुरूप उनकी अस्थियों की राख को देश पर बिखेर दिया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 11 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
आज के दिन 1770 में कैप्टन जेम्स कुक ने आस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की थी।
2-
1776 में आज ही के दिन अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई थी।
3-
आज ही केदिन 1866 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
4-
भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म आज ही के दिन 1897 में हुआ था।
5-
भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म आज ही के दिन 1909 में हुआ था।
6-
आज ही के दिन 1921 में ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला था।
7-
मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन आज ही के दिन 1924 को हुआ था।
8-
आज ही के दिन 1935 में एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया था।
9-
1940 में आज ही के दिन यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
10-
आज ही के दिन 1944 में अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया था।
11-
भारतीय राजनीतिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म आज ही के दिन 1948 में हुआ था।
12-
आज ही के दिन 1955 में पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी थी।
13-
1964 में आज ही के दिन जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया था।
14-
भारत के अग्रणी औद्योगिक बिड़ला समूह बी. के. के. एम. के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन आज ही के दिन 1983 में था।
15-
आज ही के दिन 1987 में 160 वर्षों में पहली बार मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी थीं।
16-
भारत के लंबी दूरी के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन आज ही के दिन 1997 में हुआ था।
17-
आज ही के दिन 1999 में विश्व कप में पाकिस्तान के पूर्व आफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
18-
2001 में आज ही के दिन अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा सुनाई गई थी।
19-
आज ही के दिन 2008 में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद रिहा हुई थीं।
20-
2010 में आज ही के दिन अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
21-
आज ही के दिन 2012 में अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal