इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 11 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2006 में मुंबई की कुछ लोकल रेलगाड़ियों में एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे। जिसमें 187 लोगों की जान चली गई और और लगभग 700 लोग घायल हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1346 : लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया था।
2-
1673 : नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
3-
1857 : भारत के पूर्व न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म हुआ था।
4-
1859 : लंदन क्लॉक टॉवर की घंटी ‘बिग बेन’ को पहली बार बजाया गया था।
5-
1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना था।
6-
1902 : भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म हुआ था।
7-
1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली थी।
8-
1956 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता कुमार गौरव का जन्म हुआ था।
9-
1957 : मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन हुआ था।
10-
1973 : पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 122 लोगों की जान चली गई थी।
11-
1977 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को ‘मेडल आफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया था।
12-
1979 : अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब हिंद महासागर और पश्चिम आस्ट्रेलिया में गिरी थी।
13-
1985 : कोका कोला कंपनी ने कोक में बदलाव कर ‘न्यू कोक’ को मार्केट में उतारा था। इस उत्पाद को जनता ने नकार दिया और कंपनी को दोबारा पुरानी कोक ही मार्केट में लाना पड़ा था।
14-
1987 : दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पार किया था। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
15-
1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते शुरू हुए थे।
16-
1995 : बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार कर दिया गया था।
17-
2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
18-
2003 : भारत के प्रसिद्ध लेखक भीष्म साहनी का निधन हुआ था।
19-
2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे।
20-
2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया था।
21-
2011 : नेपचून ग्रह ने अपनी खोज के बाद पहली परिक्रमा पूरी की थी।
Arun kumar baranwal