इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 11 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। महात्मा फुले और ज्योतिबा फुले के नाम से प्रसिद्ध ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म आज के दिन 1827 में महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह पर रोक लगवाने के प्रयासों में लगा दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1827 : प्रसिद्ध समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म हुआ था।
2-
1869 : महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ था।
3-
1904 : प्रसिद्ध गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म हुआ था।
4-
1919 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई थी।
5-
1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया था।
6-
1930 : ऋषिकेश में इस्पात के तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। जिसे लक्ष्मण झूला नाम दिया गया था।
7-
1937 : भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म हुआ था।
8-
1951 : थिएटर और टेलीविजन की प्रसिद्ध अदाकारा रोहिणी हटंगडी का जन्म हुआ था।
9-
1964 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित हो गई थी। मुख्य पार्टी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कहा जाता है और दूसरी पार्टी का नाम कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया था।
10-
1968 : अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन ने सिविल राइट एक्ट पर हस्ताक्षर किए थे।
11-
1970 : अमेरिका का अपोलो-13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना हुआ था।
12-
1976 : स्टीव वोजनियाक का बनाया पहला एप्पल-1 कंप्यूटर दुनिया के सामने आया था।
13-
1983 : बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड दिया गया था।
14-
1997 : केंद्र में 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव हार गई थी।
15-
2008 : स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हजार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की थी।
16-
2009 : हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन हुआ था।
17-
2010 : थाइलैंड की सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और 800 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
18-
2011 : भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी रचना ‘इंटरप्रेटर आफ मैलेडीज’ के लिए पुलित्जर सम्मान दिया गया था।
19-
2020 : भारत में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए थे। जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 8 हजार के पार पहुंच गई थी।
20-
2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के खिलाफ टीका उत्सव की शुरुआत की थी।
Arun kumar baranwal