इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 10 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1976 को इंडियन एयरलाइंस के एक विमान को अगवा कर लिया गया था। विमान को लाहौर ले जाया गया। जहां भारत-पाक के सहयोग से यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 10 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1846 : एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया था।
2-
1887 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का जन्म हुआ था।
3-
1890 : हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
4-
1892 : प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म हुआ था।
5-
1895 : प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का जन्म हुआ था।
6-
1912 : फखरुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे बी. डी. जत्ती का जन्म हुआ था।
7-
1915 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ था।
8-
1923 : बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ था।
9-
1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हुआ था।
10-
1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
11-
1944 : आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म हुआ था।
12-
1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी थी।
13-
1972 : भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ था।
14-
1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की थी।
15-
1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण हुआ था। विमान को लाहौर ले जाया गया। जहां यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए थे।
16-
1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत हुई थी।
17-
2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
18-
2007 : नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया था।
19-
2020 : फ्रांस द्वारा निर्मित बहु भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे।
20-
2020 : भारत और जापान ने सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
Arun kumar baranwal