इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 10 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1526 में पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक बाबर आगरा पहुंचा था। इसके बाद उसने मुगल शासन की स्थापना करके देश का इतिहास-भूगोल सब बदलकर रख दिया। देश-दुनिया के इतिहास में 10 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1427 : यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया था।
2-
1503 : इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की थी।
3-
1526 : पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक बाबर देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा था।
4-
1774 : लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वें को फ्रांस का राजा बनाया गया था।
5-
1796 : नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया था।
6-
1824 : लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया था।
7-
1857 : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत हुई थी। मेरठ की तीनों रेजिमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच किया था। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
8-
1905 : बांग्ला और हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ था।
9-
1916 : नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया था।
10-
1936 : प्रसिद्ध चिकित्सक और राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख्तार अहमद अंसारी का निधन हुआ था।
11-
1940 : जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया था।
12-
1945 : रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया था।
13-
1967 : मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े मामले में अदालत में पेश होना पड़ा था।
14-
1980 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म हुआ था।
15-
1993 : संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनी थीं।
16-
1994 : रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे।
17-
1995 : दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की जान चली गई थी।
18-
2002 : भारत के मशहूर शायर कैफी आजमी का निधन हुआ था।
19-
2007 : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर एक रिपोर्ट जारी की थी।
20-
2011 : सुप्रीम कोर्ट ने आनर किलिंग की साजिश रचने वालों और हत्यारों के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की थी। शीर्ष अदालत ने इसे बर्बर करार दिया था।
21-
2012 : सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए दो बम धमाकों में 55 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 370 अन्य घायल हो गए थे।
22-
2014 : दक्षिण अफ्रीका में हुए आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत हुई थी।
Arun kumar baranwal