इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 10 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1986 में भारतीय टीम ने लार्ड्स मैदान पर इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। देश-दुनिया के इतिहास में 10 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना था। इससे पहले दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया था।
2-
1829 : ब्रिटेन की आक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई थी।
3-
1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू किया गया था।
4-
1931 : नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया था।
5-
1934 : सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित हुए थे।
6-
1940 : इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
7-
1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना था।
8-
1955 : भारत के प्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ था।
9-
1957 : आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन हुआ था।
10-
1960 : तेलुगू के प्रसिद्ध अभिनेता और राजनीतिज्ञ नंदमुरी बालकृष्ण का जन्म हुआ था।
11-
1966 : वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का महाराष्ट्र के नासिक से उत्पादन शुरू हुआ था।
12-
1967 : इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार करके छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया था।
13-
1971 : अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया था।
14-
1972 : मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण किया गया था।
15-
1986 : भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स मैदान में पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी।
16-
1987 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन हुआ था।
17-
1996 : बगदाद में जैविक हथियारों का एक कारखाना नष्ट किया गया था।
18-
1999 : नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया था।
19-
2003 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया था।
20-
2021 : प्रसिद्ध कवि, प्रोफेसर एवं फिल्म निर्माता बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन हुआ था।
21-
2021 : एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंको सिंह का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal