इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 10 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1912 में टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ था। चार दिन बाद हुए दर्दनाक हादसे में 1500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 10 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1847 : पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ था।
2-
1875 : स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी।
3-
1894 : प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म हुआ था।
4-
1897 : महात्मा गांधी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का जन्म हुआ था।
5-
1912 : टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथेम्प्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ था।
6-
1916 : पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रोफेशनल तरीके से आयोजन किया गया था।
7-
1931 : विश्व के श्रेष्ठ चिंतक और महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान दार्शनिक खलील जिब्रान का निधन हुआ था।
8-
1932 : पद्म विभूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी संगीत की प्रसिद्ध गायिका किशोरी अमोनकर का जन्म हुआ था।
9-
1941 : पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का जन्म हुआ था।
10-
1972 : ईरान में आए विनाशकारी भूकंप में करीब 5 हजार लोगों की जान चली गई थी।
11-
1972 : जैविक हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई थी। इस पर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए थे।
12-
1973 : पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया था।
13-
1988 : पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच घनी आबादी वाले एक इलाके में सेना के शस्त्र भंडार में आग लग गई थी। जिसमें 90 लोगों की जान चली गई और एक हजार से ज्यादा घायल हुए थे।
14-
1982 : भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1 ए का सफल प्रक्षेपण किया गया था।
15-
1995 : भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन हुआ था।
16-
2001 : नीदरलैंड ने एक विधेयक के जरिए इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी थी। ऐसा कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना था।
17-
2002 : 15 सालों में पहली बार लिट्टे के सुप्रीमो वी. प्रभाकरन ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग लिया था।
18-
2008 : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय शिक्षण संस्थानों और केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को संवैधानिक मंजूरी दी थी।
19-
2010 : पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की और उनकी पत्नी मारिया की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
20-
2016 : केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग लगने से 110 लोगों की जान चली गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
21-
2019 : खगोलविदों ने पहली बार किसी ब्लैक होल की फोटो जारी की थी। ये विशाल आकाशगंगा एम-87 के केंद्र में मौजूद है।

Arun kumar baranwal