इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 01 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर आज के दिन 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मजदूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की थी। वहीं से एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 01 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1840 : यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया था।
2-
1851 : रानी विक्टोरिया ने लंदन में महाप्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।
3-
1886 : अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल हुई थी, जिसके बाद एक मई को मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी।
4-
1897 : स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।
5-
1908 : प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।
6-
1910 : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का जन्म हुआ था।
7-
1914 : कार निर्माता फोर्ड पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया था।
8-
1919 : भारत के प्रसिद्ध पार्श्व गायक मन्ना डे का जन्म हुआ था।
9-
1923 : भारत के चेन्नई में मई दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी। इससे पहले भारत के 80 देश ऐसे थे जहां एक मई को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता था।
10-
1951 : प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का जन्म हुआ था।
11-
1956 : जोनास साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।
12-
1960 : भारत के समकालीन कवि एवं लेखक जगदीश व्योम का जन्म हुआ था।
13-
1960 : महाराष्ट्र और गुजरात अलग अलग राज्य बने थे।
14-
1961 : प्रधानमंत्री डॉक्टर फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित किया और चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर दिया था।
15-
1972 : देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया था।
16-
1988 : भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था।
17-
1993 : श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा का निधन बम विस्फोट में हुआ था।
18-
2004 : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता का निधन हुआ था।
19-
2008 : गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का निधन हुआ था।
20-
2009 : स्वीडन में समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर वैध घोषित किया गया था।
21-
2011 : बराक ओबामा ने अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में मारे जाने की पुष्टि की थी।
Arun kumar baranwal