इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 09 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1653 में दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। देश-दुनिया के इतिहास में 09 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1502 : क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन के कादिज से अपनी चौथी यात्रा शुरू की थी।
2-
1540 : कई सालों तक मुगल शासक अकबर से संघर्ष करने वाले मेवाड़ के शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।
3-
1653 : ऐतिहासिक और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ था।
4-
1689 : अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी।
5-
1866 : देश के महान नेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ था।
6-
1874 : बंबई में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई थी।
7-
1935 : प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म हुआ था।
8-
1946 : डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
9-
1947 : वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था, लेकिन विश्व बैंक ने सिर्फ 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया था।
10-
1955 : पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया था।
11-
1960 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी थी।
12-
1975 : पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी थी।
13-
1986 : माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाले पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन हुआ था।
14-
1993 : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की जान चली गई थी।
15-
1995 : हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन हुआ था।
16-
1998 : प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ था।
17-
वर्ष 2000 : जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्जे के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए थे।
18-
2004 : चेचेन्या के राष्ट्रपति अखमद कादिरोव का निधन एक विस्फोट में हुआ था।
19-
2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इनकार कर किया था।
20-
2009 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा था।
21-
2012 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया था।
Arun kumar baranwal