इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 09 जनवरीके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1982 में भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा था। इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य शामिल थे। देश-दुनिया के इतिहास में 09 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1793 : दुनिया के पहले गर्म हवा के गुब्बारे ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में उड़ान भरी थी।
2-
1811 : विश्व में पहली बार महिलाओं का गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।
3-
1873 : 19वीं शताब्दी के साहसी यूरोपीय शासकों में शुमार नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ था।
4-
1915 : दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी मुंबई पहुंचे थे।
5-
1922 : भारतीय चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्म हुआ था।
6-
1927 : पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म हुआ था।
7-
1934 : अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करने वाले पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का जन्म हुआ था।
8-
1941 : यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की जान ले ली गई थी।
9-
1945 : भारत के प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का निधन हुआ था।
10-
1957 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर एंथनी एडेन ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
11-
1972 : ऐलान किया गया था कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ था।
12-
1974 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, अभिनेता और गायक फरहान अख्तर का जन्म हुआ था।
13-
1982 : भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा था।
14-
1983 : भारतीय टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा का जन्म हुआ था।
15-
2001 : बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने संबंधी विधेयक को मंजूरी मिली थी।
16-
2002 : माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड में आर्टिस्ट आॅफ द सेंचुरी का पुरस्कार दिया गया था।
17-
2003 : भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार और कवि कमर जलालाबादी का निधन हुआ था।
18-
2008 : श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के नियंत्रण वाले इलाके को अपने कब्जे में लिया था।
19-
2011 : ईरान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इस हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई थी।
20-
2012 : लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब अपने नाम किया था।
21-
2020 : भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी के नियमों में संशोधन किया था।
Arun kumar baranwal