इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 09 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एम.एफ. हुसैन ने आज के दिन 2011 में दुनिया को अलविदा कहा था। 1973 में उन्हें पद्मभूषण और 1991 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 09 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1659 : दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया था।
2-
1720 : स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
3-
1752 : फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
4-
1789 : स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया था।
5-
1898 : चीन ने हांगकांग को 98 सालों के लिए ब्रिटेन को लीज पर दिया था।
6-
1900 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का निधन रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ था।
7-
1913 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म हुआ था।
8-
1931 : उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म हुआ था।
9-
1940 : नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
10-
1949 : भारत की प्रथम महिला आई.पी.एस किरण बेदी का जन्म हुआ था।
11-
1956 : अफगानिस्तान में जबर्दस्त भूकंप से 400 लोगों की जान चली गई थी।
12-
1959 : अमेरिका ने न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस दुनिया की पहली सबमरीन यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन को लॉन्च किया था।
13-
1960 : चीन में आए चक्रवाती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की जान चली गई थी।
14-
1964 : जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
15-
1975 : ब्रिटिश पार्लियामेंट ने सदन की कार्यवाही का रेडियो पर लाइव प्रसारण शुरू किया था।
16-
1975 : भारतीय हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म हुआ था।
17-
1980 : अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर वापस लौटा था।
18-
1990 : प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन हुआ था।
19-
1991 : हिंदी फिल्मों में शीर्ष निर्माता-निर्देशक और पटकथाकार राज खोसला का निधन हुआ था।
20-
2008 : फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के लिए अभिनेता शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।
21-
2011 : भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का निधन लंदन में हुआ था।
22-
2011 : सउदी अरब के रियाद में वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।
Arun kumar baranwal