इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 09 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में अपना अनशन समाप्त किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 09 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1667 : पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई थी।
2-
1669 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।
3-
1756 : बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का निधन 80 वर्ष की आयु में हुआ था।
4-
1860 : पहली बार मनुष्य की आवाज को रिकॉर्ड किया गया था।
5-
1893 : हिंदी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ था।
6-
1948 : प्रसिद्ध अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था।
7-
1954 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म हुआ था।
8-
1965 : गुजरात के कच्छ में पाकिस्तानी सेना ने हमला बोला था। जिसे ऑपरेशन ‘डेजर्ट हॉक’ नाम दिया था।
9-
1972 : सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
10-
1975 : साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया था, ये लोग पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।
11-
1988 : भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर का जन्म दिल्ली में हुआ था।
12-
1988 : अमेरिकी प्रशासन ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया था।
13-
2001 : अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का औपचारिक रूप से अधिग्रहण किया था।
14-
2002 : बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली थी।
15-
2003 : इराक में तानाशाह सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया था। लोगों ने गुस्से में बगदाद के मुख्य चौराहे पर लगी सद्दाम हुसैन की मूर्ति को गिरा दिया था।
16-
2004 : पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण संबंधी आदेश की समीक्षा करने को कहा था।
17-
2005 : ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ हुआ था।
18-
2009 : कटी पतंग, अमर-प्रेम और आराधना जैसी 40 से ज्यादा हिंदी और बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर रहे शक्ति सामंत का निधन हुआ था।
19-
2010 : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीती थीं।
20-
2011 : सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया था।
21-
2013 : फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।
Arun kumar baranwal