इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 08 नवंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था। बाद में 500 रुपये और 2000 रुपये के नये नोट जारी किए गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 08 नवंबरकी तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1829 : ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा खत्म करने की पहल की थी।
2-
1895 : भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज की थी।
3-
1920 : भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म हुआ था।
4-
1927 : भाजपा के वरिष्ठ नेता और अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था।
5-
1939 : एडोल्फ हिटलर की हत्या के लिए टाइम-बम लगाया गया था, लेकिन किस्मत से हिटलर बच गया था।
6-
1945 : हांगकांग में हुई एक नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की जान चली गई थी।
7-
1956 : संयुक्त राष्ट्र ने सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की थी।
8-
1960 : जॉन एफ केनेडी संघर्षपूर्ण मुकाबले में रिचर्ड निकसन को हराकर अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति बने थे।
9-
1960 : भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ था।
10-
1972 : अमेरिका की केबल टेलीविजन कंपनी एचबीओ की शुरूआत की गई थी।
11-
1977 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का निधन हुआ था।
12-
1990 : आयरलैंड की जनता ने मैरी राबिन्सन को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना था।
13-
1998 : बांग्लादेश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या के जुर्म में 15 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी।
14-
1991 : राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 331 रन की साझेदारी कर विश्व रिकार्ड बनाया था।
15-
2000 : बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा था।
16-
2005 : भारत ने फिलिस्तीन संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्राइल की दमन की आलोचना की थी।
17-
2008 : भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा था।
18-
2013 : फिलीपींस में भीषण तूफान हैयान ने कहर ढाया था। जिसमें दस हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई और लाखों लोग बेघर हो गए थे।
19-
2016 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। जिसमें 500 व 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे। बाद में 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए थे।
20-
2016 : तमाम आकलन और रायशुमारियों को झुठलाते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए थे।
Arun kumar baranwal