इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 08 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2004 में भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नजारा फिर देखा गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 08 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1658 : औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा किया और शाहजहां को कैद कर लिया था।
2-
1786 : आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया था।
3-
1824 : नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट हासिल किया था।
4-
1830 : जर्मनी के आविष्कारक कैम्बर्ज ने माचिस बनाया था।
5-
1936 : भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर आॅल इंडिया रेडियो कर दिया गया था।
6-
1937 : अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला था।
7-
1948 : देश की सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की। इस सेवा की यह पहली अन्तरराष्ट्रीय उड़ान थी।
8-
1955 : अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ दुराचार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई थी।
9-
1963 : अमेरिकी हृदय संघ सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी थी।
10-
1968 : कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का निधन हुआ था।
11-
1970 : जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी। हालांकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए थे।
12-
1972 : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टॉनी ग्रेग ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था।
13-
1983 : मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुकाबले 397 सीटें ले कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया था।
14-
1992 : ब्राजील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे मनाया गया था।
15-
1997 : पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास रचा था।
16-
2002 : आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ के विरुद्ध फिलीपींस के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया था।
17-
2004 : भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नजारा देखा गया था।
18-
2009 : मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ था।
19-
2012 : पाकिस्तान में एक बस में हुये बम धमाके में 18 लोगों की जान चली गई और 35 अन्य घायल हो गये थे।
20-
2013 : अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।
21-
2014 : रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमोना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।
Arun kumar baranwal