इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 07 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2011 में दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर पांच के बाहर सूटकेस में रखे बम में विस्फोट हुआ था, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी और 76 अन्य घायल हो गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 07 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1812 : नेपोलियन ने बोरोडिनो के युद्ध में रूसी सेना को पराजित किया था।
2-
1813 : अमेरिका के लिए पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया था।
3-
1822 : ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
4-
1902 : आस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने बारिश के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की थी।
5-
1906 : बैंक आफ इंडिया की स्थापना की गई थी।
6-
1921 : अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली मिस अमेरिका सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
7-
1927 : फिलियो टेलर ने पूर्णत: इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की थी।
8-
1931 : लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ था।
9-
1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की थी।
10-
1950 : प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म हुआ था।
11-
1963 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म हुआ था। नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।
12-
1986 : बिशप डेसमंड टूटू नोबेल पुरस्कार जीतने के पश्चात केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप बने थे।
13-
1998 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल केएम चांडी का निधन हुआ था।
14-
2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी थी।
15-
2008 : खगोलविदों ने आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल के अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई थी।
16-
2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का खिताब जीता था।
17-
2011 : दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की जान चली गई थी और 76 अन्य घायल हुए थे।
18-
2011 : रूसी विमान याकोवलेव याक-42 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 22 हॉकी खिलाड़ियों की टीम सहित 44 लोगों की जान चली गई थी।
19-
2013 : त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन हुआ था।
20-
2019 : भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल हो गया था। दरअसल, लैंडर विक्रम का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केंद्र से संपर्क टूट गया था।
21-
2020 : कोरोना महामारी के कारण 169 दिन तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल की थी।
Arun kumar baranwal