इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 07 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म आज के दिन 1888 में तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में हुआ था। प्रकाश परावर्तन के क्षेत्र में उनकी खोज के लिए रमन को 1930 में भौतिक शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 07 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1858 : अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल का जन्म हुआ था। लाला लाजपत राय और बाल गंगाधर तिलक के साथ उनकी तिकड़ी को ‘लाल बाल पाल’ के नाम से पुकारा गया।
2-
1862 : मुगल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय का निधन रंगून में हुआ था।
3-
1867 : रेडियोधर्मिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मैरी क्यूरी का जन्म हुआ था।
4-
1888 : भारत के महान भौतिक शास्त्री सीवी रमन का जन्म हुआ था। उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
5-
1923 : भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का निधन हुआ था।
6-
1936 : प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का जन्म हुआ था।
7-
1954 : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार अभिनेता कमल हसन का जन्म हुआ था।
8-
1978 : भारत के प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का निधन हुआ था।
9-
1996 : नासा ने मंगल ग्रह का अध्ययन करने के लिए रोबोटिक अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा था।
10-
1998 : दुनिया के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री अमेरिका के सीनेटर जॉन ग्लेन अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर धरती पर वापस लौटे थे।
11-
1998 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की थी।
12-
2000 : भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ था।
13-
2000 : पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका तारा चेरियन का निधन हुआ था।
14-
2002 : ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया था।
15-
2003 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक संबन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे।
16-
2003 : श्रीलंका के राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने देश में आपातकाल की घोषणा वापस ली थी।
17-
2005 : कुख्यात डकैत निर्भय सिंह गुज्जर की पुलिस मुठभेड़ में जान चली गई थी।
18-
2008 : कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था।
19-
2015 : प्रसिद्ध भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन हुआ था।
20-
2018 : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया था।
21-
2021 : इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ड्रोन हमले में बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
Arun kumar baranwal