इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 06 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2014 में भारत रत्न क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ किताब का विमोचन हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 06 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1763 : ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया था।
2-
1860 : अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना था।
3-
1903 : अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की थी।
4-
1913 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया था।
5-
1917 : अमेरिकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्वीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया था।
6-
1917 : रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरूआत हुई थी।
7-
1937 : देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का जन्म पटना में हुआ था।
8-
1956 : मित्र देशों की सेनाओं ने सुएज नहर पर कब्जा किया था।
9-
1965 : अमेरिका और क्यूबा में अमेरिका छोड़ना चाहने वाले क्यूबाइयों के लिए विशेष विमान चलाने पर सहमति बनी थी।
10-
1973 : नासा के अंतरिक्ष यान पॉयनियर-10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया था।
11-
1985 : हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेताओं में शुमार संजीव कुमार का निधन हुआ था। खिलौना, आंधी, मौसम और अंगूर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई थी।
12-
1990 : नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
13-
1994 : अफगानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट ने संयुक्त राष्ट्र अफगान शांति योजना को अपनी स्वीकृत दी थी।
14-
1998 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉइन क्षेत्र को ‘आटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र’ घोषित किया था।
15-
1998 : सियाचिन में भारत के युद्धविराम प्रस्ताव को पाकिस्तान ने नामंजूर किया था।
16-
1999 : आस्ट्रेलिया ने ब्रितानी राजतंत्र को नहीं ठुकराने का फैसला किया था।
17-
2000 : ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा था।
18-
2010 : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का निधन हुआ था।
19-
2013 : क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की गई थी।
20-
2014 : सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ पुस्तक का विमोचन किया गया था।
Arun kumar baranwal