इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 06 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1674 में भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 06 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1660 : डेनमार्क तथा स्वीडन के बीच शांति समझौता हुआ था।
2-
1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था।
3-
1752 : भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 मकान जलकर राख हो गए थे।
4-
1808 : नेपोलियन के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया था।
5-
1916 : अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया था।
6-
1919 : फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
7-
1929 : हिंदी फिल्मों के अभिनेता और राजनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ था।
8-
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों की सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया था। यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था।
9-
1966 : अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ पर गोली चलाई गई थी। घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे।
10-
1967 : इस्रायल की सेना ने गाजा पर कब्जा किया था।
11-
1981 : बिहार की बागमती नदी में एक ट्रेन गिर जाने से करीब 800 लोगों की जान चली गई थी। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे थे।
12-
1984 : दमदमी टकसाल के प्रमुख और खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले का निधन हुआ था।
13-
1986 : कन्नड़ कहानी के प्रवर्तक और ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, नाटककार और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का निधन हुआ था।
14-
1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फांसी की सजा पर रोक लगाई गई थी।
15-
1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया था।
16-
2001 : प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही ने प्रेस में बयान दिया था कि नेपाल के शाही परिवार पर गोलियां दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं।
17-
2002 : इस्रायली सेना ने रामल्ला में फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया था।
18-
2005 : ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बनी थी।
19-
2007 : दक्षिण अफ्रीका की नस्लभेद विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।
20-
2008 : कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया था।
Arun kumar baranwal