इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 06 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म आज के दिन 1946 में हुआ था। व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 06 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1614 : बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन हुआ था।
2-
1787 : सिबपुर में इंडियन बोटेनिकल गार्डन की स्थापना हुई थी।
3-
1837 : प्रसिद्ध समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म हुआ था।
4-
1885 : लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। इस खोज ने मेडिकल की दुनिया में क्रांति ला दी।
5-
1892 : दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने थे।
6-
1894 : हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का निधन हुआ था।
7-
1901 : जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था।
8-
1905 : भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म हुआ था।
9-
1935 : तिब्बती समुदाय के 14वें गुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म हुआ था।
10-
1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के संबोधन से पुकारा था।
11-
1946 : अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का जन्म हुआ था।
12-
1946 : महान नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म हुआ था।
13-
1947 : यश भारती से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का जन्म हुआ था।
14-
1947 : सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू हुआ था।
15-
1959 : वेल्लूर अस्पताल में डॉक्टरों ने पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी की थी।
16-
1986 : आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष बाबू जगजीवन राम का निधन हुआ था।
17-
2002 : प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन हुआ था।
18-
2002 : अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की काबुल में जान ले ली गई थी।
19-
2006 : 44 वर्ष बाद भारत-चीन युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को खोला गया था।
20
2008 : दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराना शाही कब्रिस्तान खोजा गया था।
21-
2014 : इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया था।
Arun kumar baranwal