इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 05 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1977 में जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 05 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया था।
2-
1687 : न्यूटन के प्रिंसिपिया को रॉयल सोसायटी आफ इंग्लैंड ने पब्लिश किया था। इसमें लॉ आफ मोशन और गुरुत्वाकर्षण के बारे में जानकारी थी।
3-
1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
4-
1935 : राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए थे।
5-
1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गयी थी।
6-
1954 : बीबीसी ने पहला टेलीविजन प्रसारण किया था। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
7-
1956 : प्रसिद्ध समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म हुआ था।
8-
1957 : भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन हुआ था।
9-
1959 : इंडोनेशिया में अपना संविधान बहाल किया गया था।
10-
1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ था।
11-
1968 : देश की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से भारत पहुंची थी।
12-
1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया था।
13-
1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की थी।
14-
1995 : भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म हुआ था।
15-
1996 : स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया था।
16-
1998 : भारत में टैंक विरोधी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण किया गया था।
17-
2004 : इंडोनेशिया में पहला राष्ट्रपति चुनाव हुआ था।
18-
2008 : नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया था।
19-
2009 : स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विंबलडन खिताब जीता था।
20-
2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal