इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 04 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया टाइटैनिक 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया था। समुद्र में डूबने के बाद इसकी पहली तस्वीर आज के दिन 1985 को पहली बार सामने आई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 04 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1665 : मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
2-
1781 : स्पेन के निवासियों ने लॉस एंजिल्स की स्थापना की थी।
3-
1825 : देश के प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ था।
4-
1880 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का जन्म हुआ था।
5-
1888 : महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की थी।
6-
1895 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म हुआ था।
7-
1906 : हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक नंददुलारे वाजपेयी का जन्म हुआ था।
8-
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया था।
9-
1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था।
10-
1952 : भारतीय हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ था।
11-
1962 : भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी किरण मोरे का जन्म हुआ था।
12-
1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त हो गया था, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
13-
1971 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर लांस क्लूजनर का जन्म हुआ था।
14-
1985 : 73 बरस पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटैनिक की तस्वीरें सामने आई थीं।
15-
1998 : लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर गूगल को विकसित किया था। दोनों ने कंपनी के रूप में इसे रजिस्टर किया और इसके लिए एक बैंक अकाउंट खोला था।
16-
1999 : ईस्ट तिमोर में संपन्न जनमत संग्रह में 78 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया था।
17-
2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीतों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गये थे।
18-
2005 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को गिरफ्तार किया गया था।
19-
2006 : आस्ट्रेलिया के मशहूर पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली के काटने से निधन हो गया था।
20-
2008 : केंद्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के संबंध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
21-
2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब पर गुजरात में लगा प्रतिबंध हटाया था।
22-
2012 : पैरालंपिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया था।
Arun kumar baranwal