इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 04 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2012 में वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में मिली सफलता का ऐलान किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 04 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1760 : मीर जाफर का पुत्र मिरान पटना में गंडक नदी के किनारे मारा गया था।
2-
1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
3-
1789 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने टीपू सुलतान के खिलाफ निजाम और पेशवा के साथ एक संधि की थी।
4-
1810 : फ्रांसीसी सेना ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया था।
5-
1827 : न्यूयार्क से दासत्व प्रथा खत्म करने की घोषणा की गई थी।
6-
1881 : सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच छोटी पटरी पर ‘टॉय ट्रेन’ चलाई गई थी।
7-
1897 : आंध्रप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म हुआ था।
8-
1898 : दो बार अस्थाई रूप से भारत के प्रधानमंत्री रहे गुलजारी लाल नंदा का जन्म सियालकोट में हुआ था।
9-
1902 : साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकांड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ था।
10-
1916 : हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म हुआ था।
11-
1946 : फिलीपींस को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली थी।
12-
1947 : ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ था।
13-
1963 : तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन हुआ था।
14-
1979 : दूसरे हावड़ा ब्रिज के नाम से मशहूर कोलकाता के विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ था।
15-
1982 : बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन हुआ था।
16-
1986 : सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर नया रिकार्ड बनाया था।
17-
1997 : अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा था।
18-
1999 : भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की युगल स्पर्धा का खिताब जीता था।
19-
2006 : गांधी शांति पुरस्कार विजेता तथा भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फिशर का निधन हुआ था।
20-
2012 : सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।
Arun kumar baranwal