इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 04 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1858 में अंग्रेजी सेना के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद रानी लक्ष्मीबाई को झांसी छोड़ना पड़ा था। अंग्रेजों से डटकर लोहा लेने वाली लक्ष्मीबाई झांसी से कालपी पहुंचीं और फिर वहां से ग्वालियर रवाना हो गई थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 04 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1768 : फिलिप एस्ले ने मॉडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया था।
2-
1769 : हैदर अली ने पहले एंग्लो-मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय की थीं।
3-
1818 : अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में 13 लाल और सफेद स्ट्रिप्स तथा 20 सितारे शामिल किए थे।
4-
1858 में : रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों से भीषण युद्ध के बाद झांसी छोड़ना पड़ा था।
5-
1889 : मशहूर हिंदी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था।
6-
1905 : भारत में स्थित कांगड़ा घाटी में आए भीषण भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
7-
1910 : श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे जो बाद में उनके ध्यान और अध्यात्म का केंद्र बना था।
8-
1916 : अमेरिकी सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी थी।
9-
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में आंग्ल-अमेरिकी सेना ने बुखारेस्ट में तेल शोधन संयंत्रों पर पहली बमबारी की थी। जिसमें तीन हजार नागरिकों की जान चली गई थी।
10-
1949 : नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी पर 12 देशों ने हस्ताक्षर किए और नाटो का जन्म हुआ था। जिस दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण मिलिट्री एलायंस के तौर पर देखा जाता है।
11-
1954 : भारत की मशहूर फिल्म अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था।
12-
1968 : अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अमेरिका के कई शहरों में दंगे हुए लेकिन पुलिस ने हालात को स्थिर कर लिया था।
13-
1968 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपोलो 6 का प्रक्षेपण किया था।
14-
1975 : बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच समझौते के फलस्वरूप न्यू मैक्सिको में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई थी।
15-
1979 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दी गई थी। उन पर हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप था।
16-
1995 : भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का निधन हुआ था।
17-
1997 : क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया था।
18-
2008 : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा की सदस्यता ली थी।
19-
2008 : पाकिस्तान की नई सरकार ने मेजर जनरल नदीम को सेना के खुफिया प्रमुख के पद से हटाया था।
20-
2013 : महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से करीब 80 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal