इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 03 दिसंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी और उससे कई गुना ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 03 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1790 : लॉर्ड कार्नवालिस ने मुर्शिदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया था। साथ ही सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया था।
2-
1796 : बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया था।
3-
1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी थी।
4-
1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म हुआ था।
5-
1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म हुआ था।
6-
1889 : देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के वीर सपूत खुदीराम बोस का जन्म हुआ था।
7-
1903 : हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबंध लेखक यशपाल का जन्म हुआ था।
8-
1910 : फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेस क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पेरिस मोटर शो में प्रदर्शन किया गया था।
9-
1912 : तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो के बीच युद्ध विराम समझौता हुआ था।
10-
1913 : हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म हुआ था।
11-
1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौता करने पर सहमत हुए थे।
12-
1937 : प्रसिद्ध भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ था।
13-
1957 : जेएनयू में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म हुआ था।
14-
1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इसी युद्ध से ही बांग्लादेश का उदय हुआ था।
15-
1971 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन हुआ था।
16-
1979 : भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन हुआ था।
17-
1982 : भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म हुआ था।
18-
1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। जिसमें हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लोग बीमार हुए थे।
19-
2000 : ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया था।
20-
2011 : भारतीय हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन हुआ था।
21-
2012 : फिलीपींस में आए ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal