इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 03 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2015 में आस्ट्रेलिया में क्रिस नाम की एक भेड़ से 40 किलो ऊन निकाला गया था। यह एक भेड़ से एक साथ सबसे ज्यादा ऊन निकालने का विश्व रिकॉर्ड है। देश-दुनिया के इतिहास में 03 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1617 : मुमताज महल की पुत्री रोशन आरा बेगम का जन्म हुआ था।
2-
1783 : पेरिस संधि के साथ अमेरिका में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे संघर्ष का अंत हुआ था।
3-
1875 : दुनिया का पहला पोलो मैच अर्जेंटीना में खेला गया था।
4-
1905 : भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का जन्म हुआ था।
5-
1923 : देश के दिग्गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्म हुआ था।
6-
1926 : हिन्दी और बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म हुआ था।
7-
1939 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविल चेम्बरलिन ने रेडियो प्रसारण के दौरान फ्रांस के साथ मिलकर जर्मनी के खिलाफ युद्ध छेड़ने की घोषणा की। इसके साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हो गया था। हालांकि इसकी शुरूआत 1 सिंतबर से ही हो गई थी।
8-
1940 : हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक, प्यारेलाल का जन्म हुआ था।
9-
1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया था।
10-
1974 : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल संघवी का जन्म हुआ था।
11-
1976 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म हुआ था।
12-
1984 : दक्षिण फिलिपीन्स में आए भयानक तूफान से करीब 1300 मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।
13-
1992 : भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ था।
14-
1998 : स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया था।
15-
1998 : नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर मुद्दा उठाए जाने पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
16-
2003 : पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का फैसला किया था।
17-
2004 : अपहरणकर्ताओं के कब्जे से रूसी सैनिकों ने स्कूल को मुक्त कराया था। इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
18-
2006 : भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
19-
2007 : चीन के झिंगजियांग प्रान्त में विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया था।
20-
2015 : आस्ट्रेलिया में क्रिस नाम की एक भेड़ से 40 किलो ऊन निकाला गया था। ये एक भेड़ से एक साथ सबसे ज्यादा ऊन निकालने का विश्व रिकॉर्ड है।
Arun kumar baranwal