इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 03 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1947 में ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था। भारत के बंटवारे की इस घटना को ‘तीन जून योजना’ या ‘माउंटबेटन योजना’ के तौर पर जाना जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 03 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1867 : भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म हुआ था।
2-
1901 : ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म हुआ था।
3-
1915 : ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा था।
4-
1918 : महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में हिन्दी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
5-
1924 : तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम. करुणानिधि का जन्म हुआ था।
6-
1930 : देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म हुआ था।
7-
1941 : भारत की पूर्व महिला न्यायधीश रूमा पाल का जन्म हुआ था।
8-
1943 : संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की थी।
9-
1947 : ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था।
10-
1959 : सिंगापुर को सेल्फ गर्वनिंग स्टेट घोषित किया गया था, इससे पहले यह ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।
11-
1972 : देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया था।
12-
1974 : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन हुआ था।
13-
1985 : भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया था।
14-
1994 : श्वेत क्रान्ति के जनक माने जाने वाले त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल का निधन हुआ था।
15-
1999 : कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सीमा में चले गए फ्लाइट कैप्टन नचिकेता राव को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा था।
16-
1999 : मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मुबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये थे।
17-
2005 : फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया था।
18-
2009 : मीरा कुमार को लोकसभा का पहला महिला स्पीकर चुना गया था।
19-
2014 : पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का निधन सड़क हादसे में हुआ था।
20-
2016 : पूर्व अमेरिकी पेशेवर बॉक्सर मुहम्मद अली का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal