इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 03 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1883 में बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में हुआ था। उनकी रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 03 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1661 : पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया था।
2-
1720 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
3-
1778 : प्रशा ने आस्ट्रिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
4-
1876 : मोंटेनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।
5-
1883 : महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में हुआ था।
6-
1884 : स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी किया था।
7-
1897 : भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म हुआ था।
8-
1908 : ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया था।
9-
1928 : जेएल बेयर्ड ने लंदन में पहली बार रंगीन टेलीविजन का प्रसारण किया था।
10-
1941 : भारत के चोटी के फिल्म निर्माताओं में से एक अडूर गोपालकृष्णन का जन्म हुआ था।
11-
1947 : सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया था।
12-
1951 : न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म हुआ था।
13-
1962 : फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की थी।
14-
1968 : वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा था।
15-
1971 : विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म हुआ था।
16-
1996 : हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता राजकुमार का निधन हुआ था।
17-
1999 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का निधन हुआ था।
18-
2013 : मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया था।
19-
2015 : सुप्रीम कोर्ट के 36वें मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का निधन हुआ था।
20-
2018 : मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया था।
21-
2018 : मुंबई में अंधेरी स्टेशन के पास गोखले रोड ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था।
Arun kumar baranwal