इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 03 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1985 में बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 03 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया था।
2-
1492 : इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ था।
3-
1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया था।
4-
1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया था।
5-
1886 : हिंदी के महान विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म हुआ था।
6-
1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई थी।
7-
1914 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
8-
1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा था।
9-
1916 : प्रसिद्ध गीतकार और शायर शकील बदायूंनी का जन्म हुआ था।
10-
1925 : अमेरिकी सेना की अंतिम टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा था।
11-
1957 : महात्मा गांधी के पुत्र और पत्रकार देवदास गांधी का निधन हुआ था।
12-
1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।
13-
1958 : अमेरिकी सबमरीन यूएसएस नॉटिलस नॉर्थ पोल को पार करने वाली दुनिया की पहली सबमरीन बनी थी।
14-
1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की थी।
15-
1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।
16-
1990 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का निधन हुआ था।
17-
1993 : भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन हुआ था।
18-
2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फैसला किया गया था। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस आफ डेपुटीज ने भारी बहुमत से बिशप बनाया था।
19-
2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ था।
20-
2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा था।
21-
2012 : अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलिंपिक में 17वां गोल्ड मेडल जीता था। ओलिंपिक में फेल्प्स ने रिकॉर्ड 28 मेडल जीते हैं, जिनमें 23 गोल्ड शामिल है।
Arun kumar baranwal