इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 02 नवंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1936 में ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया था, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी। देश-दुनिया के इतिहास में 02 नवंबरकी तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1774 : ब्रिटिश इंडिया के कमांडर-इन-चीफ रॉबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की थी।
2-
1833 : प्रसिद्ध समाज सुधारक और होम्योयोपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म हुआ था।
3-
1834 : भारतीय मजदूरों को लेकर एटलस नाम का जहाज मॉरिशस पहुंचा था। इस दिन को मॉरिशस में अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
4-
1835 : अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों में फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ था।
5-
1897 : प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म हुआ था।
6-
1917 : ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया था। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने को सहमति दी गई थी।
7-
1936 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया था, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।
8-
1941 : भारत के निर्भीक पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता अरुण शौरी का जन्म हुआ था।
9-
1949 : हालैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। जिससे इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके।
10-
1960 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ था।
11-
1963 : दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दीन्ह दीम की बागियों ने तख्तापलट के दौरान जान ले ली थी।
12-
1965 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान का जन्म हुआ था।
13-
1976 : जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने थे। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
14-
1982 : भारत के प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त का जन्म हुआ था।
15-
1984 : अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गई थी।
16-
1986 : बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को 17 माह बाद रिहा किया गया था।
17-
1999 : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों ने रॉकेट से हमला किया था।
18-
2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर खराब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे थे।
19-
2008 : केन्द्र सरकार ने रिटायरमेंट के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की थी।
20-
2020 : काबुल विश्वविद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में 25 लोग हताहत हुए थे।
21-
2020 : प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनी थीं।
Arun kumar baranwal