इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 02 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता-निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म आज के दिन 1921 में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 02 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1519 : महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ था।
2-
1921 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म हुआ था।
3-
1922 : भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म हुआ था।
4-
1924 : नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार किया था।
5-
1929 : भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था।
6-
1933 : जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगाया था।
7-
1945 : इटली में मौजूद जर्मनी के सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।
8-
1949 : महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।
9-
1950 : फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा था।
10-
1952 : दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी थी।
11-
1968 : लोकसभा में पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट को मंजूरी मिली थी।
12-
1975 : भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का निधन हुआ था।
13-
1985 : प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन हुआ था।
14-
1986 : अमेरिका की 30 वर्षीय एन. बैन्क्राफ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी थीं।
15-
1994 : पोलैंड में एक बस दुर्घटना में 32 लोगों की जान चली गई थी।
16-
1996 : विवादास्पद धर्मगुरु चंद्रास्वामी को धोखाधड़ी के आरोप में सजा सुनाई गयी थी।
17-
1997 : ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था। वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे।
18-
1999 : मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गई थीं।
19-
2003 : भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया था। यह रिश्ता दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिया गया था।
20-
2008 : बर्मा में आए भीषण चक्रवात नरगिस की वजह से 1 लाख 38 हजार लोग मारे गए थे, जबकि लाखों लोग बेघर हुए थे।
Arun kumar baranwal