इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 02 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1953 में ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई थी। छह फरवरी 1952 को उनके पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ के रानी बनने की घोषणा की गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 02 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1818 : ब्रिटिश सेना ने बॉम्बे में मराठा गठबंधन सेनाओं को परास्त किया था।
2-
1851 : अमेरिका में पहली बार मैने प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया था।
3-
1908 : सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया था।
4-
1909 : एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए थे।
5-
1929 : भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म हुआ था।
6-
1953 : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ब्रिटिश राजगद्दी पर ताजपोशी हुई थी।
7-
1956 : तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणि रत्नम का जन्म हुआ था।
8-
1966 : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था।
9-
1978 : पद्मभूषण से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का निधन हुआ था।
10-
1979 : पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे थे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।
11-
1984 : भारतीय राजनीतिज्ञ एवं उड़ीसा प्रांत के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास का निधन हुआ था।
12-
1987 : बॉलीवुड फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ था।
13-
1988 : बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शोमैन राज कपूर का निधन हुआ था।
14-
1996 : यूक्रेन अपना अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना था।
15-
वर्ष 2000 : पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की थी।
16-
2003 : म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद कर दी गई थीं।
17-
2006 : अमेरिका ने दाऊद इब्राहिम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया था।
18-
2009 : मुंबई हमला मामले में पाकिस्तान की अदालत ने लश्कर के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद को रिहा किया था।
19-
2011 : भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को घर का सपना पूरा कराने के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी थी।
20-
2012 : मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
21-
2014 : 50 साल के संघर्ष के बाद तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था।
Arun kumar baranwal