इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 02 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1757 में प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की जान ले ली गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 02 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1306 : अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा के किले पर हमला किया था। तब उस दुर्ग पर कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव का कब्जा था।
2-
1698 : ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया था।
3-
1757 : प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की जान ले ली गई थी।
4-
1897 : इतालवी वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया था।
5-
1985 : आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
6-
1934 : भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक असित भट्टाचार्य का निधन हुआ था।
7-
1940 : ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार किया था।
8-
1940 : हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए ‘आपरेशन सी लायन’ की शुरूआत की थी।
9-
1941 : नाजी नरसंहार हुआ था जिसमें लेम्बर्ग में करीब 7000 लोग मारे गए थे।
10-
1948 : प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म हुआ था।
11-
1949 : वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली थी।
12-
1950 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक यूसुफ मेहरअली का निधन हुआ था।
13-
1956 : तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य रहे तूफानी सरोज का जन्म हुआ था।
14-
1962 : सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला था।
15-
1972 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
16-
1979 : सुसान बी एंथनी डॉलर जारी किया गया था, जो एक महिला का सम्मान करने के लिए पहला अमेरिकी सिक्का था।
17-
1990 : सउदी अरब में मक्का से मीना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 1,426 हज यात्रियों की जान चली गई थी।
18-
2002 : हेपेटाइटिस सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया था।
19-
2004 : भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की थी।
20-
2004 : मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
21-
2006 : इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा था।
22-
2015 : फिलीपींस में यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की जान चली गई थी।
Sonam Developer