इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 02 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2011 में भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था। 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया विश्व चैंपियन बनी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 02 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1679 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सल्तनत के हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लगाया था। इससे पहले इस कर को अकबर ने समाप्त किया था।
2-
1891 : गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म हुआ था।
3-
1902 : लॉस एंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खोला गया था।
4-
1902 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध फनकार बड़े गुलाम अली खां का जन्म हुआ था।
5-
1905 : मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरू हुआ था।
6-
1921 : वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयॉर्क में व्याख्यान दिया था।
7-
1933 : भारतीय क्रिकेट के जनक माने जाने वाले रणजीत सिंह का निधन हुआ था।
8-
1945 : सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए थे।
9-
1969 : भारतीय हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन का जन्म हुआ था।
10-
1970 : ‘असम पुनर्गठन अधिनियम’ के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ था।
11-
1981 : टीवी के प्रसिद्ध हास्य कलाकार कपिल शर्मा का जन्म हुआ था।
12-
1982 : अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला किया था।
13-
1984 : राकेश शर्मा मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे।
14-
1986 : अमेरिकी कंपनी के बोइंग विमान में बीच हवा में बम फटने से सुराख हो गया था। इस हादसे में चार यात्री विमान से नीचे गिर गए थे। पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई थी।
15-
2005 : वेटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन हुआ था।
16-
2011 : भारत ने 1983 में विश्व कप की शानदार जीत को दोहराते हुए दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप पर कब्जा किया था।
17-
2013 : बर्मा के रंगून में एक मस्जिद के भीतर लगी भीषण आग में 13 बच्चों की जान चली गई थी।
18-
2016 : अमेरिकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार किया था।
19-
2017 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में देश की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया था।
20-
2020 : दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या दस लाख के करीब पहुंच गई थी।
Arun kumar baranwal