इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 02 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1987 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने फिलीपींस में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी जीत हासिल की थी। यह कारनामा करने वाले वह पहले एशियाई शतरंज खिलाड़ी बने। देश-दुनिया के इतिहास में 02 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1763 : मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया था।
2-
1790 : अमेरिका में पहली बार जनगणना कराई गई थी।
3-
1831 : नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया था।
4-
1858 : ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट आफ इंडिया एक्ट पारित किया था, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया था।
5-
1861 : रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म हुआ था।
6-
1870 : लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सब-वे शुरू हुआ था।
7-
1876 : भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म हुआ था।
8-
1877 : मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म हुआ था।
9-
1922 : चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की जान चली गई थी।
10-
1922 : भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म हुआ था।
11-
1944 : तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध खत्म कर दिए थे।
12-
1956 : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म हुआ था।
13-
1984 : यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया था।
14-
1987 : विश्वनाथन आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती थी।
15-
1990 : इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ कुवैत पर हमला कर उस पर कब्जा कर लिया था। जो पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना था।
16-
1999 : ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकरा गई थीं। दोनों रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।
17-
1999 : चीन ने लंबी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था।
18-
2007 : जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में आए भयानक तूफान उगासी से व्यापक पैमाने पर क्षति हुई थी।
19-
2010 : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
20-
2012 : लंदन ओलंपिक में भारत ने कुल 6 पदक जीते थे, जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।
21-
2013 : एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूरो डालर का जुर्माना लगाया गया था।
Arun kumar baranwal