इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 01 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2001 में नेपाल के राजमहल में जघन्य कांड हुआ था। जिसमें राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां समेत 9 लोगों की जान ले ली गई थी। राजा के भाई ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह देश के नये किंग बने थे। देश-दुनिया के इतिहास में 01 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया था।
2-
1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया था।
3-
1929 : ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म हुआ था।
4-
1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वीटी और पुणे के बीच चलाया गया था।
5-
1955 : अस्पृश्यता कानून अस्तित्व में आया था। इस कानून के माध्यम से किसी भी रूप में छुआछूत का आचरण करने वाले को दंड देने का प्रावधान है।
6-
1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे पैसा कहा जाने लगा था।
7-
1970 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया था।
8-
1979 : रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ। साथ ही देश का नाम जिम्बाब्वे करने की घोषणा की गई थी।
9-
1980 : टेड टर्नर के सीएनएन चैनल ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया था।
10-
1996 : एचडी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने थे।
11-
1996 : देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ था।
12-
1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770 से 256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन कब्रों की खोज की गई थी।
13-
1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित किया गया था।
14-
2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की जान ले ली गई थी। इसके बाद ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह कार्यवाहक नरेश बने थे।
15-
2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने थे।
16-
2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की थी।
17-
2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले थे।
18-
2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से इन्कार किया था।
19-
2008 : आईपीएल के पहले संस्करण के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।
20-
2009 : एयर फ्रांस का एक विमान अटलांटिक महासागर में क्रैश हो गया था।
21-
2017 : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर किया था।
Arun kumar baranwal