इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 01 अक्टूबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1978 में बाल विवाह कानून में संशोधन किया गया था। जिसके अनुसार, विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 01 अक्टूबरकी तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1847 : प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म हुआ था।
2-
1854 : भारत में डाक टिकट की शुरूआत हुई थी। इस दौरान आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए।
3-
1895 : पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का जन्म हुआ था।
4-
1919 : मशहूर उर्दू शायर मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ था।
5-
1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का जन्म तमिलनाडु के सिरकाली में हुआ था।
6-
1945 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्म हुआ था।
7-
1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी।
8-
1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरूआत हुई थी।
9-
1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन वह राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा।
10-
1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना की गई थी।
11-
1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजार्ट पर्यटकों के लिए खोला गया था। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया था।
12-
1978 : बाल विवाह कानून में संशोधन किया गया था। जिसमें विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई थी।
13-
2002 : एशियाड खेलों की स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था।
14-
2005 : इंडोनेशिया के बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए थे।
15-
2006 : इस्रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आखिरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया था।
16-
2007 : जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की थी।
17-
2008 : यूएस सीनेट ने भारत के साथ परमाणु व्यापार पर लगे तीन दशक के प्रतिबंध को खत्म किया था।
18-
2016 : भारत ने टेलिकॉम तरंगों की सबसे बड़ी नीलामी की थी। जिसमें पहले दिन की बिक्री से 535 अरब रुपए की आय हुई थी।
19-
2017 : लॉस वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ले ली थी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली थी।
20-
2019 : फोर्ड मोटर कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में जॉइंट वेंचर शुरू करने की घोषणा की थी।
21-
2020 :महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेजर टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने सफल परीक्षण किया था।
Arun kumar baranwal