इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 01 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1920 में अंग्रेज हुक्मरानों की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरूआत की थी। देश-दुनिया के इतिहास में 01 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1831 : नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया था।
2-
1869 : उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का जन्म हुआ था।
3-
1899 : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म हुआ था।
4-
1913 : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म हुआ था।
5-
1913 : हिन्दी के महान और प्रथम तिलिस्मी लेखक बाबू देवकीनन्दन खत्री का निधन हुआ था।
6-
1916 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरूआत की थी।
7-
1920 : प्रसिद्ध विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ था।
8-
1920 : महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरूआत की थी।
9-
1933 : हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ था।
10-
1953 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया था।
11-
1953 : देश में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया था।
12-
1955 : भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अरुण लाल का जन्म हुआ था।
13-
1960 : पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई थी।
14-
1975 : दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनी थीं।
15-
1995 : हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की थी।
16-
1999 : बंगाली तथा अंग्रेजी लेखक नीरद सी.चौधरी का निधन ब्रिटेन में हुआ था।
17-
2004 : श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता था।
18-
2006 : जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की थी।
19-
2007 : वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते थे।
20-
2021 : बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू ने चीन की जियाओ को हराकर टोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।
21-
2021 : भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में ब्रिटेन को हराकर 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
Arun kumar baranwal