इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 21 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1994 में सुष्मिता सेन ने दुनियाभर की सुंदरियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1
आज के दिन 1502 में पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की थी।
2
1819 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।
3
आज ही के दिन 1840 में न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया था।
4
1851 में आज ही के दिन दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई थी।
5
आज ही के दिन 1881 में अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना हुई थी।
6
1904 में आज ही के दिन पेरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ की स्थापना हुई थी।
7
आज ही के दिन 1918 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी थी।
8
1927 में आज ही के दिन अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयॉर्क से पेरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी थी।
9
आॅस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर का जन्म आज ही के दिन 1930 में हुआ था।
10
आज ही के दिन 1935 में क्वेटा शहर में भूकंप में बुरी तरह से तबाही मचाई थी। इस आपदा में 30 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
11
भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का जन्म आज ही के दिन 1931 में हुआ था।
12
भारतीय अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म आज ही के दिन 1960 में हुआ था।
13
आज ही के दिन 1961 में दक्षिण अफ्रीका के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव हुआ था। रंगभेद का विरोध करने वाले डॉ. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ था।
14
फिल्मों के मशहूर निर्देशक और स्क्रिप्ट लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म आज ही के दिन 1971 में हुआ था।
15
आज ही के दिन 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान चली गई थी।
16
1994 में आज ही के दिन भारतीय सुंदरी सुष्मिता सेन ने मनीला में संपन्न प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
17
आज ही के दिन 1996 में प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की थी।
18
1998 में आज ही के दिन 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहातो ने त्यागपत्र दिया था।
19
आज ही के दिन 2002 में बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच. एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सजा दी गई थी।
20
2003 में आज ही के दिन विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी थी।
Rajneesh kumar tiwari